Lyrks
Lyrks
Lyrks
Cover Art

Ghar Kab Aaoge Lyrics by Anu Malik, Mithoon, Sonu Nigam, Arijit Singh, Roop Kumar Rathod, Vishal Mishra, Diljit Dosanjh, Javed Akhtar, Manoj Muntashir

Border 2

2026

[Sonu Nigam, Arijit Singh, Roop Kumar Rathod, Vishal Mishra & Diljit Dosanjh "Ghar Kab Aaoge" के बोल]
[Intro: Sonu Nigam & Choir]
हो, ओ-ओ, हो-ओ, ओ-ओ
हो-ओ-ओ, हो-ओ-ओ-ओ
हो, ओ-ओ, हो-ओ, ओ-ओ
हो-ओ-ओ, हो-ओ-ओ-ओ
[Chorus: Sonu Nigam & Arijit Singh]
संदेसे आते हैं, हमें तड़पाते हैं
जो चिट्ठी आती है, वो पूछे जाती है
के घर कब आओगे, के घर कब आओगे, लिखो, कब आओगे
कि तुम बिन ये घर सूना-सूना है
संदेसे आते हैं, हमें तड़पाते हैं
जो चिट्ठी आती है, वो पूछे जाती है
के घर कब आओगे, के घर कब आओगे, लिखो, कब आओगे
कि तुम बिन ये दिल सूना-सूना है
[Post-Chorus: Choir]
हो, ओ-ओ, हो-ओ, ओ-ओ
हो-ओ-ओ, हो-ओ-ओ-ओ
हो, ओ-ओ, हो-ओ, ओ-ओ
हो-ओ-ओ, हो-ओ-ओ-ओ
[Verse 1: Vishal Mishra]
ये दिल जो बरसों से था ख़ाली-ख़ाली सा
किसी के आने से सजा दिवाली सा
जगे हैं दरवाज़े किसी की आहट से
सवेरा होता है किसी की करवट से
मैं सोचा करता हूँ यही तन्हाई में
के चँदा उतरेगा मेरी अँगनाई में
नसीबों वाली ने, कान की बाली ने, चौथ की थाली ने
और पूछा है मेहँदी की लाली ने
[Chorus: Vishal Mishra, Diljit Dosanjh, Roop Kumar Rathod, Choir]
के घर कब आओगे, के घर कब आओगे, लिखो, कब आओगे
कि तुम बिन ये दिल सूना-सूना है
संदेसे आते हैं, हमें तड़पाते हैं
के चिट्ठी आती है, वो पूछे जाती है
के घर कब आओगे, के घर कब आओगे, लिखो, कब आओगे
कि तुम बिन ये घर सूना-सूना है
[Post-Chorus: Choir]
ओ, ओ-ओ, ओ-ओ, ओ-ओ
ओ-ओ-ओ, ओ-ओ-ओ-ओ
[Instrumental Break]
[Verse 2: Diljit Dosanjh]
ये पूछो आँखों के झलकते पानी से
बिछड़ता है कोई कहाँ आसानी से
मैं पीछे छोड़ आया, दुआएँ करती माँ
के उससे भी प्यारी मुझे ये धरती माँ
किसी ने धीरे से कहा था, "लौट आना"
मैं रस्ता देखूँगी, मुझे ना तड़पाना
जागती रातों ने, अनकही बातों ने, अधूरे वादों ने
और पूछा है उसकी यादों ने
[Chorus: Arijit Singh & Sonu Nigam]
के घर कब आओगे, के घर कब आओगे, लिखो, कब आओगे
कि तुम बिन ये घर सूना-सूना है
[Instrumental Break]
[Verse 3: Arijit Singh]
बड़ी याद आती है किसी की रातों में
कलाई रेशम सी अभी है हाथों में
शायरी जैसी वो लबों पे रहती है
मोहब्बत जैसी वो रगों में बहती है
जो गुड़ियों से खेले, वो गुड़ियाँ याद आएँ
कि बातों-बातों में उसी की बात आए
मेरे दिलदारों ने, गली-बाज़ारों ने, के चिट्ठी-तारों ने
और पूछा है मेरे यारों ने
[Chorus: Vishal Mishra, Vishal Mishra & Diljit Dosanjh]
के घर कब आओगे, के घर कब आओगे, लिखो, कब आओगे
कि तुम बिन ये दिल सूना-सूना है
[Instrumental Break]
[Bridge: Sonu Nigam]
ऐ, गुज़रने वाली हवा, बता, मेरा इतना काम करेगी क्या?
मुझे छोड़ के जो चला गया, उसे ढूँढ ला
कोई रहगुज़र या कोई गली, मुझे आज तक तो नहीं मिली
जो मिटा सके ये फ़ासला, जो मिटा सके ये फ़ासला
मेरी सारी जवानी ले गया और आँख में पानी दे गया
जिसे दोहराऊँगा उम्र भर, वो ऐसी कहानी दे गया
ऐ, गुज़रने वाली हवा, तुझे है क़सम ना ऐसे रुला मुझे
मैं कहाँ से लाऊँ वो दिल, बता, जिसे हो क़ुबूल ये अलविदा
[Verse 4: Diljit Dosanjh, Sonu Nigam, Vishal Mishra, All]
मैं वापस आऊँगा, मैं वापस आऊँगा
फिर अपने गाँव में, प्यार की छाँव में
तरसती आँखों से, किसी की बाहों से, के घर की राहों से
किया जो वादा था, वो निभाऊँगा
मैं वापस आऊँगा, मैं वापस आऊँगा
मैं वापस आऊँगा, मैं वापस आऊँगा
[Outro: Choir]
हो, ओ-ओ, हो-ओ, ओ-ओ
हो-ओ-ओ, हो-ओ-ओ-ओ
हो, ओ-ओ, हो-ओ, ओ-ओ
हो-ओ-ओ, हो-ओ-ओ-ओ

About “Ghar Kab Aaoge” by Anu Malik

Read the complete lyrics to "Ghar Kab Aaoge" by Anu Malik, Mithoon, Sonu Nigam, Arijit Singh, Roop Kumar Rathod, Vishal Mishra, Diljit Dosanjh, Javed Akhtar, Manoj Muntashir from the album "Border 2" in 2026. On Lyrks you can follow along with the full text, explore the artist's discography, and discover related songs.

"Ghar Kab Aaoge" is performed by Anu Malik, Mithoon, Sonu Nigam, Arijit Singh, Roop Kumar Rathod, Vishal Mishra, Diljit Dosanjh, Javed Akhtar, Manoj Muntashir. from the album "Border 2" in 2026 This page provides the full lyric text for fans who want to sing along, study the songwriting, or compare versions across releases. Lyrks organizes lyrics by artist and song slug so you can bookmark and share a stable URL. Music lyrics help listeners connect with emotion, narrative, and rhythm in a track. Whether you are learning English, researching a favorite chorus, or preparing for karaoke, having accurate line breaks and section labels (verse, chorus, bridge) makes the experience easier. We link to the official artist profile on Lyrks where available, including biography snippets, top songs, and chart placements when we have that data. If you enjoy "Ghar Kab Aaoge", explore more songs by Anu Malik, Mithoon, Sonu Nigam, Arijit Singh, Roop Kumar Rathod, Vishal Mishra, Diljit Dosanjh, Javed Akhtar, Manoj Muntashir using the links below. Chart and trending pages on Lyrks highlight what listeners are searching for this week. For copyright or correction requests, see our DMCA and contact pages.

View all songs and biography for Anu Malik · Trending lyrics · Billboard Hot 100

Frequently asked questions

"Ghar Kab Aaoge" is credited to Anu Malik, Mithoon, Sonu Nigam, Arijit Singh, Roop Kumar Rathod, Vishal Mishra, Diljit Dosanjh, Javed Akhtar, Manoj Muntashir. Songwriting credits may include additional writers listed on the release; check the credits section on this page for linked collaborators.

"Ghar Kab Aaoge" appears on "Border 2" in 2026.

Visit the Anu Malik, Mithoon, Sonu Nigam, Arijit Singh, Roop Kumar Rathod, Vishal Mishra, Diljit Dosanjh, Javed Akhtar, Manoj Muntashir artist page at /artist/anu-malik for biography, popular tracks, and links to more lyric pages.