Lyrks
Lyrks
Cover Art

Yun Hi Chala Chal Lyrics by Udit Narayan, Hariharan, Kailash Kher

Swades

2004

[Chorus]
यूँ ही चला चल राही, यूँ ही चला चल राही
कितनी हसीन है ये दुनिया
भूल सारे झमेले, देख फूलों के मेले
बड़ी रंगीन है ये दुनिया

रुम दुम दा ना ना राता दुम दा ना ना
रुम दुम दा ना ना राता दुम दा ना ना
रुम दुम दा ना ना राता दुम दा ना ना भैया

[Verse 1]
ये रास्ता है कह रहा अब मुझसे
मिलने को है कोई कहीं अब तुझसे
ये रास्ता है कह रहा अब मुझसे
मिलने को है कोई कहीं अब तुझसे

दिल को है क्यों ये बेताबी
किससे मुलाकात होनी है
जिसका कब से अरमाँ था
शायद वो ही बात होनी है

[Pre-Chorus 1]
यूँ ही चला चल राही, यूँ ही चला चल राही
जीवन गाड़ी है समय पहिया
आँसू की नदियाँ भी हैं, ख़ुशियों की बगियाँ भी हैं
रस्ता सब तेरा तके भैया

[Chorus]
यूँ ही चला चल राही, यूँ ही चला चल राही
कितनी हसीन है ये दुनिया
भूल सारे झमेले, देख फूलों के मेले
बड़ी रंगीन है ये दुनिया

[Verse 2]
देखूँ जिधर भी इन राहों में, रंग पिघलते हैं निगाहों में
ठण्डी हवा है, ठण्डी छाँव है, दूर वो जाने किसका गाँव है
बादल ये कैसा छाया, दिल ये कहाँ ले आया
सपना ये क्या दिखलाया है मुझको

[Pre-Chorus 2]
हर सपना सच लगे, जो प्रेम अगन जले
जो राह तू चले, अपने मन की
हर पल की सीप से मोती ही तू चुने
जो तू सदा सुने, अपने मन की

[Chorus]
यूँ ही चला चल राही, यूँ ही चला चल राही
कितनी हसीन है ये दुनिया
भूल सारे झमेले, देख फूलों के मेले
बड़ी रंगीन है ये दुनिया

[Verse 3]
मन अपने को कुछ ऐसा हलका पाये
जैसे कंधों पे रखा बोझ हट जाये
जैसे भोला सा बचपन फिर से आये
जैसे बरसों में कोई गंगा नहाये
जैसे बरसों में कोई गंगा नहाये
धुल सा गया है ये मन, खुल सा गया हर बंधन
जीवन अब लगता है पावन मुझको

जीवन में प्रीत है, होंठों पे गीत है
बस ये ही जीत है, सुन ले राही
तू जिस दिशा भी जा, तू प्यार ही लुटा
तू दीप ही जला, सुन ले राही

[Pre-Chorus 3]
यूँ ही चला चल राही, यूँ ही चला चल राही
कौन ये मुझको पुकारे
नदिया पहाड़ झील और झरने, जंगल और वादी
इन में हैं किसके इशारे

[Chorus]
यूँ ही चला चल राही, यूँ ही चला चल राही
कितनी हसीन है ये दुनिया
भूल सारे झमेले, देख फूलों के मेले
बड़ी रंगीन है ये दुनिया

[Outro]
ये रास्ता है कह रहा अब मुझसे
मिलने को है कोई कहीं अब तुझसे
रुम दुम दा ना ना राता दुम दा ना ना
रुम दुम दा ना ना राता दुम दा ना ना
रुम दुम दा ना ना राता दुम दा ना ना भैया

About “Yun Hi Chala Chal” by Udit Narayan

Read the complete lyrics to "Yun Hi Chala Chal" by Udit Narayan, Hariharan, Kailash Kher from the album "Swades" in 2004. On Lyrks you can follow along with the full text, explore the artist's discography, and discover related songs. The track is often categorized under India, हिंदी (Hindi), Soundtrack.

"Yun Hi Chala Chal" is performed by Udit Narayan, Hariharan, Kailash Kher. from the album "Swades" in 2004 This page provides the full lyric text for fans who want to sing along, study the songwriting, or compare versions across releases. Lyrks organizes lyrics by artist and song slug so you can bookmark and share a stable URL. Music lyrics help listeners connect with emotion, narrative, and rhythm in a track. Whether you are learning English, researching a favorite chorus, or preparing for karaoke, having accurate line breaks and section labels (verse, chorus, bridge) makes the experience easier. We link to the official artist profile on Lyrks where available, including biography snippets, top songs, and chart placements when we have that data. If you enjoy "Yun Hi Chala Chal", explore more songs by Udit Narayan, Hariharan, Kailash Kher using the links below. Chart and trending pages on Lyrks highlight what listeners are searching for this week. For copyright or correction requests, see our DMCA and contact pages.

View all songs and biography for Udit Narayan · Trending lyrics · Billboard Hot 100

Frequently asked questions

"Yun Hi Chala Chal" is credited to Udit Narayan, Hariharan, Kailash Kher. Songwriting credits may include additional writers listed on the release; check the credits section on this page for linked collaborators.

"Yun Hi Chala Chal" appears on "Swades" in 2004.

Visit the Udit Narayan, Hariharan, Kailash Kher artist page at /artist/hariharan for biography, popular tracks, and links to more lyric pages.


Lyrks
Lyrks

Your gateway to the world of music lyrics.

Product

Features


© 2026 Lyrks. All rights reserved.