Lyrks
Lyrks
Lyrks
Cover Art

Main Jahaan Rahoon (Mehfil Mix) Lyrics by Rahat Fateh Ali Khan

Namastey London

2007

[Intro: Rahat Fateh Ali Khan]
मैं जहाँ रहूँ, मैं कहीं भी हूँ
तेरी याद साथ है
[Bridge 1: Javed Akhtar]
जाने किसकी तलाश उनकी आँखों में थी
आरज़ू के मुसाफ़िर भटकते रहे
जितने भी वो चले, उतने ही बिछ गए राह में फ़ासले
ख़्वाब मंज़िल थे और मंज़िलें ख़्वाब थीं
रास्तों से निकलते रहे रास्ते, जाने किस वास्ते
आरज़ू के मुसाफ़िर भटकते रहे
[Pre-Chorus: Rahat Fateh Ali Khan]
मैं जहाँ रहूँ, मैं कहीं भी हूँ
तेरी याद साथ है
किसी से कहूँ कि नहीं कहूँ
ये जो दिल की बात है?
[Chorus: Krishna]
कहने को साथ अपने एक दुनिया चलती है
पर छुप के इस दिल में तन्हाई पलती है
बस याद साथ है, तेरी याद साथ है
तेरी याद साथ है, तेरी याद साथ है
[Post-Chorus: Rahat Fateh Ali Khan]
मैं जहाँ रहूँ, मैं कहीं भी हूँ
तेरी याद साथ है
[Instrumental-break]
[Bridge 2: Javed Akhtar]
कोई पुरानी याद मेरा रस्ता रोके मुझसे कहती है
"इतनी जलती धूप में यूँ कब तक घूमोगे?"
आओ, चल के बीते दीनों की छाँव में बैठें
उस लम्हें की बात करें कि जिसमें कोई फूल खिला था
उस लम्हें की बात करें कि जिसमें किसी आवाज़ की चाँदी ख़नक उठी थी
उस लम्हें की बात करें कि जिसमें किसी की नज़रों के मोती बरसे थे
कोई पुरानी याद मेरा रस्ता रोके, मुझसे कहती है
"इतनी जलती धूप में यूँ कब तक घूमोगे?"
[Verse 1: Rahat Fateh Ali Khan]
कहीं तो दिल में यादों की एक सूली गड़ जाती है
कहीं हर एक तस्वीर बहुत ही धुँधली पड़ जाती है
कोई नई दुनिया के नए रंगों में ख़ुश रहता है
कोई सब कुछ पा के भी ये मन ही मन कहता है
[Chorus: Krishna]
कहने को साथ अपने एक दुनिया चलती है
पर छुप के इस दिल में तन्हाई पलती है
बस याद साथ है, तेरी याद साथ है
तेरी याद साथ है
[Bridge 3: Javed Akhtar]
सच तो ये है, क़ुसूर अपना है
चाँद को छूने की तमन्ना की
आसमाँ को ज़मीन पर माँगा
फूल चाहा कि पत्थरों पे खिले
काँटो में की तलाश खु़शबू की
आरज़ू की कि आग ठंडक दे
बर्फ़ में ढूँढते रहे गर्मी
ख़्वाब जो देखा, चाहा सच हो जाए
इसकी हमको सज़ा तो मिलनी थी
सच तो ये है, क़ुसूर अपना है
[Verse 2: Rahat Fateh Ali Khan]
कहीं तो बीते कल की जड़ें दिल में ही उतर जाती हैं
कहीं जो धागे टूटें तो मालाएँ बिखर जाती हैं
कोई दिल में जगह नई बातों के लिए रखता है
कोई अपनी पलकों पर यादों के दीये रखता है
[Chorus: Krishna]
कहने को साथ अपने एक दुनिया चलती है
पर छुप के इस दिल में तन्हाई पलती है
बस याद साथ है, तेरी याद साथ है
तेरी याद साथ है

About “Main Jahaan Rahoon (Mehfil Mix)” by Rahat Fateh Ali Khan

Read the complete lyrics to "Main Jahaan Rahoon (Mehfil Mix)" by Rahat Fateh Ali Khan from the album "Namastey London" in 2007. On Lyrks you can follow along with the full text, explore the artist's discography, and discover related songs. The track is often categorized under Pop.

"Main Jahaan Rahoon (Mehfil Mix)" is performed by Rahat Fateh Ali Khan. from the album "Namastey London" in 2007 This page provides the full lyric text for fans who want to sing along, study the songwriting, or compare versions across releases. Lyrks organizes lyrics by artist and song slug so you can bookmark and share a stable URL. Music lyrics help listeners connect with emotion, narrative, and rhythm in a track. Whether you are learning English, researching a favorite chorus, or preparing for karaoke, having accurate line breaks and section labels (verse, chorus, bridge) makes the experience easier. We link to the official artist profile on Lyrks where available, including biography snippets, top songs, and chart placements when we have that data. If you enjoy "Main Jahaan Rahoon (Mehfil Mix)", explore more songs by Rahat Fateh Ali Khan using the links below. Chart and trending pages on Lyrks highlight what listeners are searching for this week. For copyright or correction requests, see our DMCA and contact pages.

View all songs and biography for Rahat Fateh Ali Khan · Trending lyrics · Billboard Hot 100

Frequently asked questions

"Main Jahaan Rahoon (Mehfil Mix)" is credited to Rahat Fateh Ali Khan. Songwriting credits may include additional writers listed on the release; check the credits section on this page for linked collaborators.

"Main Jahaan Rahoon (Mehfil Mix)" appears on "Namastey London" in 2007.

Visit the Rahat Fateh Ali Khan artist page at /artist/rahat-fateh-ali-khan for biography, popular tracks, and links to more lyric pages.